महोबा, जुलाई 26 -- Mohoba News: महोबा। संत कबीर अमृतवाणी सत्संग समिति के तत्वाधान में आयोजित सत्संग में राम नाम के महत्व पर प्रकाश डाला गया। समिति प्रमुख डॉ एल सी अनुरागी ने कहा कि राम नाम के नाम के स्मरण से मात्र पापों का नाश हो जाता है। पंडित हरीशंकर नायक ने कहा कि नशा इंसान को पशु के समान बना देता है। कहा कि इंसान को कभी भी अहंकार नहीं करना चाहिए। वरिष्ठ कवि हरिशचंद्र वर्मा ने रचना कबीर साहब आइए प्रेम की वर्षा कीजिए पेश की। सुनीता अनुरागी, पंडित जगदीश रिछारिया, राजा राम चौरसिया, रामऔतार सेन सहित बड़ी संख्या में भक्त मौजूद रहे। यात्रा के दौरान मंगलसूत्र गायब

महिला यात्री का मंगलसूत्र चोरी महोबा। ट्रेन में यात्रा के दौरान महिला यात्री का मंगलसूत्र चोरी हो गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज करते हुए मामले की छानबीन शुरु कर दी है। मप...