Mohoba News: राजमार्ग में बाइक सवार का रास्ता रोक की मारपीट
महोबा, जुलाई 24 -- Mohoba News: महोबा, संवाददाता। बाइक सवार का रास्ता रोक दबंगों के द्वारा जमकर मारपीट की गई। घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। फतेहपुर निवासी सौरभ ट्रक चालक है। वह अपने साथी राघवेंद्र के साथ बाइक से हमीरपुर से कबरई के लिए लौट रहा था। कानपुर सागर राजमार्ग में खनिज चेक पोस्ट के पास घात लगाए बैठे दबंगों के द्वारा रास्ता रोका गया और बाइक सवार के साथ मारपीट की गई। मारपीट कर दबंग युवक को रस्सी में बांधकर पास के खेत तक घसीटते हुए ले गए और मारपीट कर भाग गए। सूचना पर पुलिस पहुंची उसके पहले ही हमलावर भाग गए। पुलिस की मदद से घायल को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की छानबीन की जा रही है। मामला पुरानी रंजिश का लग रहा है। घा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.