महोबा, सितम्बर 21 -- Mohoba News: महोबा, संवाददाता। कानपुर सागर राजमार्ग में जाम लगने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। सोमवार को वाहन फंसने के बाद पांच किमी लंबा जाम लग गया। चार घंटा तक राजमार्ग जाम रहने से वाहनों की लंबी कतारें लग गई। बाद में छोटे वाहनों को निकाला गया। जाम में स्कूली वाहनों केसाथ एंबुलेंस और रोडवेज की बसें फंसी रहीं। इन दिनों कानपुर सागर राजमार्ग में महोबा से कबरई की सड़क का निर्माण चल रहा है। सड़क निर्माण को लेकर एक-एक लेन से वाहन निकाले जा रहे है। रास्ता में पुलिया आदि पड़ने पर डायवर्जन की व्यवस्था की गई है। सोमवार को महोबा -कबरई के बीच में अलीपुरा के पास सड़क में जाम लग गया। बताया जा रहा है कि दो वाहन गीली मिट्टी में फंस गए जिसके बाद छोटे वाहनों ने साइड से वाहन निकलनें का प्रयास किया तो जाम लग गया। देखते ही देखते...