महोबा, अक्टूबर 24 -- Mohoba News: महोबा, संवाददाता। खाद बीज के लिए परेशान किसानों को अब सिंचाई के लिए पानी की चिंता सताने लगी है। भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले किसानों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर नहरों के संचालन की मांग उठाई है। भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष रामखिलावन शुक्ला के नेतृत्व में किसान शनिवार को कलेक्ट्रेट पहुंचें। किसानों ने नहरों के संचालन की मांग उठाई। ज्ञाापन में कहा गया है कि महेबा से छानी, तमौरा गांव को जानी वाली नहर में समय से पानी छोड़ा जाए जिससे किसानों को सिंचाई के लिए समय से पानी मिल सके। कई किसानों को बुबाई के लिए भी पानी की जरूरत पड़ेगी। कहा कि सिंचाई विभाग के अधिकारियों को जानकारी दी जा चुकी है मगर इसके बाद भी नहरों का संचालन शुरू नहीं हो पा रहा है। कबरई के राजेंद्र नगर, भगत सिंह वार्ड सहित अन्य वार्डो में पानी की सम...