Mohoba News: युवक ने फांसी लगाकर दे दी जान
महोबा, अक्टूबर 12 -- Mohoba News: महोबा, संवाददाता। पत्नी से हुए विवाद के बाद युवक ने फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया है। मुख्यालय कोतवाली के गांव कालीपहाड़ी निवासी 25 वर्षीय नीलेश ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों का कहना है कि नीलेश का पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। जिसके बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि एक साल पूर्व शादी हुई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया है। पुलिस का कहना है कि परिजनों से पूछताछ की जा रही है। अभी किसी भी प्रकार की कोई तहरीर आदि नहीं दी गई है। जांच की जा रही है। जांच में स्थिति स्पष्ट होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.