Mohoba News: युवक की ट्रैक्टर से दबकर मौत, चालक पर केस
महोबा, जुलाई 31 -- Mohoba News: महोबा, संवाददाता। ट्रैक्टर का संतुलन बिगड़ने से ट्रैक्टर पलट गया। घर के बाहर चबूतरा पर बैठा युवक ट्रैक्टर की चपेट में आकर दब गया जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर चालक के खिलाफ केस दर्ज करते हुए मामले की छानबीन शुरू कर दी है। महोबकंठ पुलिस को दी तहरीर में पचारा गांव निवासी मंगल सिंह ने बताया कि 30 जुलाई को बेलाताल निवासी अनूप कुमार ट्रैक्टर लेकर जा रहा था। उसका 30 वर्षींय पुत्र पुष्पेंद्र घर के बाहर चबूतरा में बैठा था तभी तेज गति से जा रहे ट्रैक्टर का संतुलन बिगड़ गया और ट्रैक्टर पलट गया जिससे दबकर उसके बेटा की मौत हो गई पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ केस दर्ज करते हुए मामले की छानबीन शुरु कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.