महोबा, अगस्त 11 -- Mohoba News: महोबा, संवाददाता। दबंगों के द्वारा युवक के साथ मारपीट कर जानमाल की धमकी दी गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर एक नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में शेखूनगर निवासी मुन्ना मंसूरी ने बताया कि उसका पुत्र आरिफ 5 अगस्त को बाजार से सब्जी लेकर घर लौट रहा था। रास्ता में दबंगों ने रास्ता रोक लियाऔर गाली गलौच करने लगे। मना करने पर लाठी डंडा से मारपीट कर जानमाल की धमकी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर सुमित और उसके साथी के खिलाफ केस दर्ज करते हुए छानबीन शुरु कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...