Mohoba News: युवक का अपहरण कर दबंगों ने की मारपीट
महोबा, अगस्त 10 -- Mohoba News: महोबा, संवाददाता। दबंग युवक को डरा धमकाकर सूनसान स्थान पर ले गए। दबंगों के द्वारा मोबाइल तोड़ दिया और मारपीट की गई। शिकायत करने पर जानमाल की धमकी दी गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पांच नामजद सहित तीन अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में शेखनपुरा गांव निवासी अरबाज अली पुत्र वहीद अली ने बताया कि 5 अगस्त को वह जुलूस देखकर वापस लौट रहा था। रास्ता में शराब ठेका के पास घात लगाए बैठे अमित राजपूत ने साथियों के साथ हमला बोल दिया। पीड़ित का आरोप है कि दबंग उसे पकड़कर शीतला माता मंदिर के पास ले गए जहां उसके साथ मारपीट की गई। दबंग हाथों में कट्टा लिए थे। दबंगों के द्वारा उसकी वीडियो बनाई गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपित अमित राजपूत, राजतिवारी, कृष्ण पुरवार, बाला जाटव, अक्कू, सहित तीन अज्ञात ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.