महोबा, जुलाई 24 -- Mohoba News: महोबा, संवाददाता। बार-बार बदल रहे मौसम के मिजाज से लोग बीमारियों की चपेट में आकर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती हो रहे है। अस्पताल में उल्टी दस्त और पेट दर्द के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। डॉक्टरों के द्वारा बीमारियों से बचाव पर जोर दिया जा रहा है। बारिश के बाद तेज धूप के चलते लोग बीमारियों की चपेट में आ रहे है। शुक्रवार को जिला अस्पताल में पेट दर्द, डायरिया आदि के मरीजों की भरमार रही। बता दें कि बारिश के बाद एकाएक मौसम साफ होने पर तेज धूप निकल रही है। मौसम बदलनें से लोग संक्रमण बीमारियों की चपेट में आ रहे है। जिला अस्पताल के वार्ड मरीजों से फुल हो गए है। बच्चों से लेकर बुजुर्गों पर मौसम की मार दिख रही है। शुक्रवार को 658 मरीज उपचार कराने के लिए अस्पताल पहुंचे। अधिकांश मरीज उल्टी दस्त और पेट दर्द, बुख...