Mohoba News: मौसम बदलनें से बीमारियां पसार रहीं पांव
महोबा, सितम्बर 21 -- Mohoba News: महोबा, संवाददाता। मौसम का बार-बार बदल रहा मिजाज लोगों के लिए परेशानियों का कारण बन रहा है। अस्पताल में मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। डायरिया,पेट दर्द और बुखार से पीड़ित मरीज अस्पताल में उपचार करा रहे है। एक सप्ताह तक बुखार लोगों की हालत खराब कर रहा है। पिछले एक माह से मौसम का मिजाज बदल रहा है। जोरदार बारिश के बाद तेज धूप से बीमारियां पांव पसार रहीं है। बुखार की चपेट में आकर लोग बिस्तर पकड़ रहे है। गांव-गांव में घर-घर बुखार से पीड़ित मरीज मिल रहे है। अस्पताल में वार्ड मरीजों से फुल हो गए है। डॉक्टरों के द्वारा बीमारियों से बचाव को लेकर जागरुक किया जा रहा है। जिला अस्पताल के डॉ राजेश भट्ट का कहना है कि मौसम बदलनें से बीमारियां बढ़ रही है। लोग बीमारियों से बचाव के लिए खान पान में सावधानी बरतें। जर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.