महोबा, सितम्बर 25 -- Mohoba News: जैतपुर। गांव में मोक्षधाम न होने से बरसात के दिनों में अंतिम संस्कार लोगों के लिए चुनौती बना हुआ है। विकास खंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत महेबा मेंलंबे समय से लोग श्मशानघाट की मांग उठाई जा रही है। बारिश के बीच लोगों ने पन्नी तानकर चिता तैयार की और अंतिम संस्कार किया। महेबा गांव निवासी मनोज कुमार की बीमारी के चलते मौत हो गई। जिसके बाद जैसे ही लोग अंतिम संस्कार की तैयारी करने लगे तभी अचानक जोरदार बारिश होने लगी। पंचायत में मोक्षधाम न होने पर लोग तालाब किनारे अंतिम संस्कार करते हैं। तालाब को जाने वाली सड़क भी कीचड़ से सराबोर हैं। लोग कीचड़ के रास्ता से पहुंचे और पन्नी तानकर चिता तैयार की। पूर्व प्रधान मोहन सहित कल्लू, सतीश, बाबूलाला, मातादीन आदि ने कहा कि अंतिम संस्कार के लिए जाने वाला रास्ता कीचड़ से सराबोर है। जि...