Mohoba News: मेला देखने जा रहे युवक का रास्ता रोककर की मारपीट
महोबा, नवम्बर 14 -- Mohoba News: महोबा। मेला देखने गए युवक के साथ गाली गलौज कर मारपीट करने के मामले में पुलिस ने दो भाईयों सहित पिता पुत्रों सहित चार के खिलाफ केस दर्ज करते हुए मामले की छानबीन शुरु कर दी है। खन्ना पुलिस को दी तहरीर में पीड़ित विजय यादव निवासी रतवा ने बताया कि उसका बेटा दीपक यादव 9 नवंबर को बरभौली गांव में मेला देखने के लिए गया था। रास्ता में गांव के संतोष कुमार स्वतंत्र आदि ने शराब के नशे में रास्ता रोक लिया और गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर बेटे के साथ मारपीट की गई। मारपीट में बेटा अचेत हो गया जिसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपित संतोष कुमार, स्वतंत्र यादव पुत्रगण रामऔतार, सभाजीत आदि के खिलाफ केस दर्ज करते हुए मामले की छानबीन शुरु कर दी है।
हिंदी हिन्दु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.