महोबा, नवम्बर 4 -- Mohoba News: महोबा। मेडिकल स्टोर में घुसकर मां बेटा और कर्मचारी के अभद्रता कर तोड़फोड़ की गई। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर जांच करा कार्रवाई की मांग उठाई है। कोतवाली पुलिस ने मामले की छानबीन शुरु कर दी है। शहर के मलकपुरा निवासी मृगेंद्र चौरसिया ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में बताया कि रोडवेज बस स्टैंड के पास उसकी मेडिकल स्टोर की दुकान है। दुकान के बाहर शराब पीने को लेकर मंगलवार को देर शाम को मारपीट हुई। जिसके बाद बुधवार को वह मेडिकल स्टोर में था उसकी मां और एक कर्मचारी भी थे। दोपहर साढे तीन बजे मेडिकल स्टोर में चार लोग आए और बिना कोई सवाल जबाव किए मेडिकल स्टोर में घुसकर हंगामा काटने लगे। विरोध करने पर छीना झपड़ी करने लगे। छीना झपटी में मां के साथ अभद्रता की गई। सोने की चेन भी गायब हो गई। दुकान में रखी दवाईयां फेंक...