महोबा, जुलाई 28 -- Mohoba News: महोबा, संवाददाता। खरीफ फसलों की बुआई के लिए किसानों को वितरित किए गए मूंगफली बीज में शिकायतों का सिलसिला तेज हो गया है। एफपीओ के द्वारा किए गए वितरण में किसान कालाबाजारी और भ्रष्टाचार के आरोप लगा रहे है। किसानों ने बीज वितरण में की गई मनमानी की जांच करा कार्रवाई की मांग उठाई है। मूंगफली बीज वितरण में मनमानी की शिकायतों का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। एफपीओ के द्वारा मूंगफली और उर्द के बीज वितरित किए गए है। मंगलवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर किसानों ने बीज वितरण में मनमानी की शिकायत की गई है। चरखारी विकास खंड की ग्राम पंचायत सालट के किसान मातादीन, शकुंतला, रामकृपाल, देवेंद्र कुमार, महेंद्र कुमार, लालचंद्र, मथुरा प्रसाद, मथुरा, कल्लू, लालचंद्र आदि ने शिकायती पत्र में बताया कि बीज वितरण के लिए गांव में कर्मचारी ...