Mohoba News: मुख्य सड़क में टूटी पुलिया से हादसों का खतरा
महोबा, अगस्त 24 -- Mohoba News: महोबा। शहर के आलमपुरा रेलवे स्टेशन रोड में टूटी पुलिया हादसों की आहट दे रही है। लंबे समय से पुलिया का निर्माण अधर में लटका है। अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर पुलिया निर्माण की मांग उठाई है। सोमवार को अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के पदाधिकारियों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर टूटी पुलिया के निर्माण की मांग उठाई है। पदाधिकारियों का कहना है कि मुख्य मार्ग में दिनभर आवागमन होता है इसके बाद भी पिछले कई महीने से पुलिया टूटी पड़ी है। पूर्व में टूटी पुलिया से हो चुके हादसों के बाद भी पुलिया के निर्माण में लापरवाही बरती जा रही है। रेलवे स्टेशन से आने वाले यात्रियों के साथ चरखारी मुस्करा, रिवई से आने वाले वाहन इसी मार्ग से गुजरते है। आने वाले दिनों में कजली महोत्सव में लोगों की भीड़ जुटेगी। पुलिया क्षतिग्रस्त होने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.