महोबा, जुलाई 31 -- Mohoba News: महोबा, संवाददाता। उपन्यास सम्राट मंशी प्रेमचंद्र की जयंती पर ग्रांटगंज वार्ड का नाम बदलकर मुंशी प्रेमचंद्र के नाम पर रखे जाने की मांग उठाई। बुंदेली समाज के संयोजक तारा पाटकार ने बताया कि बुंदेली समाज ने मुंख्यमंत्री को पत्र लिखकर दासता के प्रतीक ग्रांट का नाम बदलकर मुंशी प्रेमचंद्र के नाम पर करने की मांग उठाई गई है। शुक्रवार को उपन्यास सम्राट मुंशी प्रेमचंद्र की 146 वीं जयंती पर बुंदेली समाज ने मुंशी प्रेमचंद्र की 146 वीं जंयती पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में ग्रांट गंज का नाम बदलने की मांग उठाई है। कहा कि मुंशी प्रेमचंद्र की महोबा कर्मभूमि रहा है। यह भी पढ़ें- समाज की आत्मा के सजग चितेरे थे मुंशी प्रेमचन्द नगर के ग्रांटगंज वार्ड में मुंशी प्रेमचंद्र जिस मकान में रहते थे वह कुछ साल प...