Mohoba News: मिड डे मील का चावल बेंचने जा रहे छात्र को ग्रामीणों ने पकड़ा
महोबा, सितम्बर 25 -- Mohoba News: चरखारी, संवाददाता। विद्यालय के छात्र को मिड डे मील का चावल ले जाते ग्रामीणों ने पकड़ लिया। छात्र ने बताया कि विद्यालय के शिक्षक के कहने पर वह स्कूल से चावल बेंचने के लिए ले जा रहा था। पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। मामले की शिकायत एसडीएम से कर कार्रवाई की मांग उठाई गई है। स्कूली छात्र को ई-रिक्शा पर मिड डे मील के चावल के दो बोरा ले जाते हुए ग्रामीणों ने पकड़ लिया। पूरा मामला विकास खंड के गांव अनघौरा का बताया जा रहा है। छात्र गोविंद्र ने बताया कि शिक्षक आशीष पाठक के कहने पर वह मिड डे मील के चावल की दो बोरा लेकर बाजार जा रहा था। शिक्षक ने ही उसे विद्यालय की चाबी दी थी। ग्राम प्रधान सहित अन्य ग्रामीण मौके पर आ गए और वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। उपजिलाधिकारी अवनीश कुमार को शिकायती पत्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.