Mohoba News: महिला कंडक्टर बोली- पैसे पकड़..उतर नीचे, गंवार कहीं की
महोबा, अगस्त 13 -- Mohoba News: महोबा, संवाददाता। रोडवेज बस में महिला यात्री से महिला कंडक्टर के बदसलूकी करने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। एक मिनट 39 सेकेंड के इस वीडियो में महिला कंडक्टर यात्री से पैसे पकड़ और नीचे उतर कहती नजर आ रही है। यही नहीं यात्री से गंवार कहीं की बोलने के साथ ही महिला कंडक्टर ने मोबाइल भी छीन लिया। हालांकि आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। वायरल वीडियो का संज्ञान ले महिला कंडक्टर को रूट ऑफ करने के साथ ही जांच शुरू कर दी गई है।सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो महोबा डिपो की बस का बताया जा रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि बच्चों की टिकट को लेकर महिला कंडक्टर और महिला यात्री के बीच नोकझोंक हो रही है। इसी बीच महिला कंडक्टर अभद्रता करने लगती है। चालक से बस रोकने की कहने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.