Mohoba News: महानगरों को जाने वाली स्लीपर बसों की हो जांच
महोबा, सितम्बर 25 -- Mohoba News: महोबा,संवाददाता। यमुना एक्सप्रेस वे में हुए हादसे के बाद स्लीपर बसों के संचालन में बरती जा रही लापरवाही पर सख्ती की मांग उठाई गई है। भाजपा के जिला उपाध्यक्ष ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा है।शुक्रवार को भाजपा जिला उपाध्यक्ष धीरज अनुरागी ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी प्रभास कुमार को दिए ज्ञापन में कहा कि पनवाड़ी से शहरों के लिए स्लीपर बसों का संचालन होता है। इन स्लीपर बसों में क्षमता से अधिक यात्रियों को बैठाया जाता है जबकि बड़ी मात्रा में लगेज भी जाता है। बसों के संचालन में बरती जा रही लापरवाही से हादसों का खतरा है। बताया कि पनवाड़ी में सड़क किनारे बसे खड़ी रहती है जिससे यातायात व्यवस्था भी बाधित होती है। यह भी पढ़ें- पड़ताल: स्लीपर बसों में अंदर लोड किया जा रहा सामान, यात्रियों को इमरजेंसी दरवाजों की जानकार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.