महोबा, अगस्त 22 -- Mohoba News: महोबा, संवाददाता। चीनी के साथ खाद्य पदार्थो में हो रही दिनों दिन बढ़ोत्तरी के बाद मिठाई के दाम बढ़ने के आसार बन रहे है। बाजार में मिठाई के दाम में दस फीसदी तक इजाफा हो गया है। पर्व पर लोगों को मिठाई के लिए जेब हल्की करनी पड़ेगी। कुछ दुकानदार रेट बनाने के लिए डिब्बा में मिठाई कम करने की तैयारी कर रहे है। इन दिनों मंहगाई दिनों दिन बढ़ रही है। चीनी में हर दिन बढ़ोत्तरी हो रही है। एक माह में चीनी के दाम बीस रुपये प्रति किग्रा तक बढ़ गए है। इसके साथ ही घी, मेवा आदि के दाम बढ़ने के बाद मिठाई के दाम बढ़ रहे है। आल्हा चौक में चुटकी पेड़ा तीस रुपये प्रति किग्रा बढ़ गया है। बर्फी सहित शकलकंद के दाम भी बढ़ गए है। शहर में कुछ दुकानदारों ने दाम स्थिर रखने का निर्णय लिया है जबकि कुछ मिठाई की तौल कम कर मंहगाई की भरपाई करने की तैयारी...