महोबा, अगस्त 20 -- Mohoba News: महोबा, संवाददाता। बुजुर्ग का शव मंदिर में मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरु कर दी है। पुलिस को मौके से सुसाइड नोट मिला है। शहर के परमानंद तिराहा में पस्तोर गली में शिव मंदिर में गुरुवार को बुजुर्ग का शव फांसी के फंदे से लटकता मिला। दोपहर मंदिर पहुंचें भक्तों ने शव देखा तो हड़कंप मच गया और पुलिस को सूचना दी। मौके पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनीष पांडेय पुलिस बल के साथ पहुंचें। शव की शिनाख्त 70 वर्षीय श्साम सुंदर त्रिपाठी के रूप में की गई है। मृतक सेवानिवृत सचिव बताया जा रहा है। परिवारिक कलह में आत्महत्या करने की बात सामने आ रही है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनीष पांडेय का कहना है कि सुसाइड नोट मिला है जिसके आधार पर जांच की जा रही है। परिजन भी कुछ कहने से बच रहे है...