महोबा, सितम्बर 8 -- Mohoba News: महोबा, संवाददाता।भूसा रखने को विवाद में हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने दंपति सहित तीन के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। महोबकंठ पुलिस को दी तहरीर में गडौरा निवासी भगवान दास पाठक ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 3 सितंबर को उसकी पत्नी ममता रानी और पुत्री नेहा पशुवाड़ा से भूसा लेने गई थी तभी भाई मनीष कुमार पाठक ने अपनी पत्नी रचना पाठक और बेटा भरत पाठक के द्वारा भूसा निकालने को लेकर हुए विवाद के बाद गाली गलौच की गई। गाली गलौज का विरोध करने पर मारपीट की गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपित मनीष कुमार पाठक, उसकी पत्नी रचना पाठक और बेटा भरत पाठक के खिलाफ केस दर्ज करते हुए मामले की छानबीन शुरु कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...