महोबा, अगस्त 10 -- Mohoba News: जैतपुर, संवाददाता। अवैध शराब के खिलाफ छेड़े गए अभियान में एसडीएम और सीओ ने आबकारी निरीक्षक के साथ कबूतरा डेरा से भारी मात्रा में लहन नष्ट कराया है। अधिकारियों ने मौके से 60 लीटर अवैध शराब बरामद करते हुए केस दर्ज किया है। कार्रवाई से हड़कंप मच गया है।सोमवार को उपजिलाधिकारी कुलपहाड़ आदेश सिंह सागर, सीओ अनिरुद्ध सिंह, आबकारी निरीक्षक ब्रजेश मिश्रा, कुलपहाड़ कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अवधेश मिश्रा ने पुलिस बल के साथ कबूतरा डेरा में छापा मारा। पुलिस की कार्रवाई की भनक लग अवैध शराब में लिप्त माफिया रफू चक्कर हो गए। ओनेपुर डेरे में की गई कार्रवाई में चार कुंतल लहन नष्ट कराया गया। जबकि अधिकारियों ने 60 लीटर अवैध शराब बरामद की है। एसडीएम ने बताया कि अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। आने वाले दिनों में भी अभियान ज...