महोबा, अगस्त 13 -- Mohoba News: महोबा, संवाददाता। बैठक में स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई। तिरंगा रैली निकालने के साथ दुकानों, कार्यालयों में तिरंगा फहराने पर जोर दिया गया। गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी गजल भारद्वाज की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में स्वतंत्रता दिवस को लेकर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। डीएम ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस की 80 वीं वर्षगांठ पर 12 से 17 अगस्त तक स्वतंत्रता सप्ताह मनाया जाएगा। हर घर तिरंगा कार्यक्रम को लेकर देशभक्ति पर आधारित कार्यक्रम आयोजित होगें। जिला विद्यालय निरीक्षक को विद्यालयों में खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन कराने के निर्देश दिए गए। प्रतियोगिताओं में शामिल छात्रों को प्रमाण पत्र देने के साथ प्रोत्साहित करने पर जोर दिया गया। नगर पालिका के अधिशा...