महोबा, सितम्बर 22 -- Mohoba News: जैतपुर, संवाददाता। बेलासागर में स्नान करने के दौरान युवक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। परिजनों ने फायर झोंकने का आरोप लगाया है जबकि पुलिस मामले को संदिग्ध बताकर जांच कराने की बात कह रही है। अजनर थाना के कैथोरा गांव निवासी 21 वर्षीय नीरज राजपूत पुत्र वीर सिंह मंगलवार को छैमाही माता मंदिर के पास बेलासागर में स्नान कर रहा था तभी वह घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। भाई मोहित राजपूत का आरोप है कि तालाब में स्नान करते समय छींटा पड़ने से दबंगों के द्वारा फायर झोंका गया जिससे भाई घायल हो गया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अवधेश कुमार मिश्रा का कहना है कि पूरा मामला संदिग्ध है। जांच कराई जा रही है। जांच में स्थिति स्पष...