Mohoba News: बेटी की ससुराल जा रहे पिता की मार्ग दुर्घटना में मौत
महोबा, अगस्त 4 -- Mohoba News: पनवाड़ी, संवाददाता। राजमार्ग में ट्रैक्टर ने बाइक को टक्कर मार दी। दुर्घटना में बाइक सवार एक की मौत हो गई जबकि बाइक सवार चाचा भतीजे घायल हो गए। दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन लेकर चंपत हो गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया है। बताया जा रहा है कि बाइक सवार साथियों के साथ बेटी की ससुराल जा रहा था। झांसी मिर्जापुर राजमार्ग में भरवारा गांव के पास ट्रैक्टर ने बाइक को टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और घायलों को पुलिस ने एंबुलेंस के जरिए उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। 40 वर्षीय नटर्रा गांव निवासी गयादीन अहिरवार को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया जबकि 35 वर्षीय राजू पुत्र गफूर शाह, 30 वर्षीय शेरू पुत्र कल्लू शाह घायल हो गए। दोनों घायल चाचा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.