Mohoba News: बुजुर्ग ने फांसी लगाकर दे दी जान
महोबा, अगस्त 16 -- Mohoba News: अजनर, संवाददाता। बहन के घर रह रहे बुजुर्ग ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया है। मध्य प्रदेश के नौगांव थाना क्षेत्र के गांव बिलहरी निवासी 62 वर्षीय चिरंजीलाल अपनी बहन के पास पिछले 22 साल से रह रहा था। बुजुर्ग अलीपुरा गांव में बहन के यहां रहकर परचून की दुकान संचालित करता था। शनिवार को परचून की दुकान में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शाम तक घर न पहुंचने पर खोजबीन की बाद में परचून की दुकान में शव मिला। भांजे रमेश ने थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस का कहना है कि बुजुर्ग अपनी बहन के घर रहता था। पूरे मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर स्थिति स्पष्ट होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.