महोबा, अगस्त 9 -- Mohoba News: खन्ना, संवाददाता। बुजुर्ग की लाठी से हमला बोलकर हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। युवक की निशानदेही पर पुलिस ने आला ए कत्ल बरामद किया है। थाना क्षेत्र के ग्योड़ी निवासी 80 वर्षीय रामाधार की गांव के हरीशंकर ने लाठी से हमला बोलकर हत्या कर दी थी। मृतक के पुत्र की तहरीर पर पुलिस ने हत्या का केस दर्ज किया था। थाना प्रभारी धर्मेद्र सिंह का कहना है कि आरोपित हरीशंकर को बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपित की निशानदेही पर आला ए कत्ल लाठी बरामद की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...