महोबा, सितम्बर 21 -- Mohoba News: महोबा, संवाददाता। सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में बिना फिटनेस और बीमा के दौड़ रहे स्कूली वाहनों पर कार्रवाई के निर्देश दिए गए। नगर पालिका और लोक निर्माण विभाग को सड़क किनारे झांडियों को हटवाने के निर्देश दिए गए। सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी गजल भारद्वाज की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में डीएम ने बेसिक शिक्षाधिकारी राहुल मिश्रा और एआरटीओ को निर्देश देते हुए कहा कि अभियान चलाकर विद्यालयों के वाहनों की जांच की जाएं। बिना फिटनेस और बीमा के चल रहे वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की जाएं। स्कूली वाहनों के चालकों का चरित्र सत्यापन का कार्य कराया जाएं। यह भी पढ़ें- बच्चों की सुरक्षा को लेकर विद्यालय लापरवाह, नहीं बनाई सुरक्षा समिति सड़क सुरक्षा नियमों का पालन कराने के निर्देश दिए ...