महोबा, सितम्बर 30 -- Mohoba News: महोबा ,संवाददाता। जोरदार बारिश के बाद खरीफ की फसले चौपट होने से किसान परेशान है। चरखारी विधायक ने बारिश से हुए नुकसान की क्षतिपूर्ति के मुआवजे की मांग उठाई हैं। विधायक प्रतिनिधि ने किसानों के साथ कलेक्ट्रेट पहुंच जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए राजस्व टीम टीमों को लगा सर्वे कराने की मांग उठाई। बता दे कि पिछले दिनों हुई जोरदार बारिश से खरीफ की फसले तहस-नहस हो गई है। यह भी पढ़ें- बारिश से हुए नुकसान को आपदा घोषित करने की मांगकिसानों की समस्याएं चरखारी विधायक बृजभूषण राजपूत के प्रतिनिधि उदित राजपूत ने बुधवार को किसानों के साथ कलेक्ट्रेट पहुंच कर जिलाधिकारी प्रभास कुमार को दिए ज्ञापन में बताया है कि विधानसभा क्षेत्र के सभी गांव में बारिश से नुकसान हुआ है। लगभग 6000 परिवार बारिश से प्रभावित हुए हैं। हर गांव मे...