Mohoba News: बारिश के बाद सिद्धन डेरा में घरों में कैद हो जाते लोग
महोबा, अगस्त 24 -- Mohoba News: खन्ना। बारिश के बाद सिद्धनडेरा मजरा में लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। जोरदार बारिश के बाद मजरा के लोगों की जिंदगी की रफ्तार थम सी जाती है। लोगों का कहना है कि बारिश के बाद घरों में रहना मजबूरी है। 500 लोग वर्षो से परेशानियों से जूझ रहे है। खन्ना थाना क्षेत्र के ग्योड़ी गांव के मजरा में बरसात के दिनों में हालात बेहद खराब हो जाते है कीचड़ युक्त रास्ता से लोगों को आवा गमन करना पड़ता है। कई बुजुर्ग रास्ता खराब होने से गिर चुके हैं। किसान भी बारिश होने के बाद खेतों तक मुश्किल से पहुंचते हैं। मजरा में शादी विवाह या अन्य मांगलिक कार्यक्रम होने पर हमेशा बारिश का खतरा रहता है। ग्रामीणों का कहना है कि पांच सौ मीटर सड़क के लिए पिछले कई वर्षो से संघर्ष कर रहे हैं। अधिकारियों के आश्वासन के बाद भी सड़क का निर्माण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.