Mohoba News: बारिश के बाद बांधों का जल स्तर बढ़ा
महोबा, अगस्त 7 -- Mohoba News: महोबा, संवाददाता। बारिश के बाद जिले में बांधों का जल स्तर लगातार बढ़ रहा है। लहचूरा बांध लबालब हो गया है। अर्जुन बांध में पानी बढ़ता जा रहा है। सरोवरों में भी पानी बढ़ने लगा है। दो दिन से जिले में हो रही बारिश से बांधों का जल स्तर बढ़ने लगा है। जिले की सीमा क्षेत्र के लहचूरा बांध में जल स्तर एकाएक बढ़ गया है। बांध की न्यूनतम भंडारण क्षमता 179.83 और अधिकतक भंडारण क्षमता 182.30 मीटर है। वर्तमान में बांध में 182.30 मीटर पानी पहुंच गया है। पहाड़ी बांध से आ रहे पानी को बांध से डिस्चार्ज कर अर्जुन नहर के जरिए अर्जुन बांध तक भेजने को काम किया जा रहा है। अर्जुन बांध का जल स्तर भी तेजी से बढ़ने लगा है।अर्जुन बांध में वर्तमान में 175.15 मीटर पानी है। बांध की भंडारण क्षमता 176.17 मीटर है। अधिकारी बांधों पर लगातार नजर बनाकर नि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.