महोबा, अगस्त 10 -- Mohoba News: महोबा, संवाददाता। श्रावण मास के सोमवार को भक्तों ने देवालयों में पहुंचकर क्षेत्र की खुशहाली के लिए बाबा की आराधना की। महिलाओं ने परिवार की समृद्धि के लिए माता गौरी का श्रृंगार कर पूजा की। मंदिरों में धार्मिक अनुष्ठान में भक्तों ने हिस्सा लिया। दिन में पूजा अर्चना के बाद शाम को मंदिरों में भजन कीर्तन में भक्तों की भीड़ जुटी। सोमवार को सुबह से ही भक्तों का शिव मंदिरों में पहुंचनें का सिलसिला शुरु हो गया था। रामकुंड धाम में स्थिति उमंगेश्वर द्वादश ज्योर्तिलिंग में दूर दराज से भक्त पहुंच रहे है। मान्यता है कि भगवान श्रीराम वनवास काल में कुछ समय के लिए यहां रुके थे। रामकुंड में सुबह से ही भक्त परिवार के साथ पहुंचनें लगे थे। मंदिर के पुजारी शिवकिशोर पांडेय का कहना है कि श्रावण मास में भगवान भोले की आराधना करने वाल...