महोबा, अगस्त 8 -- Mohoba News: कबरई, संवाददाता। सड़क किनारे अतिक्रमण से जाम की समस्या दिनों दिन बढ़ती जा रही है। प्रशासन के द्वारा अतिक्रमण हटवाने के लिए अभियान चलाया गया। सड़क किनारे पटरी से अतिक्रमण हटवाएं गए। अधिकारियों ने चेतावनी दी कि अगर दोबारा अतिक्रमण किया गया तो कार्रवाई होगी। शनिवार को कुन्हेटा मार्ग में क्रय विक्रय केंद्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पास, शहीद चौराहा के आस पास अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान चलाया गया। नायब तहसीलदार अभय प्रताप सिंह की मौजूदगी में नगर पंचायत के अधिशाषी अधिकारी संजीव कुमार, थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह,नगर पंचायत कर्मी इंद्रपाल सहित सफाई नायक, सफाई कमी आदि मौजूद रहे। अभियान में पटरी पर टिन शेड़ लगाने वाले व्यापारियों के टिन शेड आदि हटाए गए। पटरी पर दोबारा कब्जा न करने की हिदायद दी गई है। बता दें कि स...