महोबा, अगस्त 7 -- Mohoba News: महोबा, संवाददाता। तेज गति से जा रहे डंपर की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई। भाई की तहरीर पर पुलिस ने वाहन नंबर के आधार पर डंपर चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। कबरई पुलिस को दी तहरीर में सुभाष नगर निवासी पीड़ित राजेश ने बताया कि उसका भाई 32 वर्षीय मुकेश 30 जुलाई को बाइक से खेत से वापस लौट रहा था। रास्ता में भाई बाइक खड़ी कर पेशाब करने लगा तभी तेज गति सेआ रहे डंपर ने बाइक को रौंद दिया। दुर्घटना के बाद डंपर चालक मौके से भाग गया। घायल अवस्था में भाई को लोगों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां से हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर छानबीन शुरु कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...