महोबा, जुलाई 16 -- Mohoba News: कबरई, संवाददाता। बाइक सवार का रास्ता रोककर दबंगों के द्वारा लाठी डंडों और कुल्हाड़ी से हमला बोला गया। दबंगों ने शिकायत करने पर जानमाल की धमकी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पांच के खिलाफ केस दर्ज करते हुए मामले की छानबीन शुरु कर दी है। थाना पुलिस को दी तहरीर में शीतल प्रसाद निवासी आजाद नगर ने बताया कि 11 जुलाई को उसके छोटे भाई ठाकुरदीन का पुत्र संदीप यादव बाइक से जा रहा था। चंद्रावल रोड पर अंग्रेजी शराब के पास दबंगों ने रास्ता रोककर गाली गलौच की और लाठी डंडों से से हमला बोल दिया। दबंगों के द्वारा कुल्हाड़ी से हमला बोल दिया। मारपीट में पैर की हड्डी टूट गई। फोन पर किसी ने मारपीट की घटना की जानकारी दी। जब मौके पर पहुंचे तो दबंग शिकायत करने पर जानमाल की धमकी देते हुए भाग गए। घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल से ...