Mohoba News: बच्चों ने गरबा और डांडिया में मचाया धमाल
महोबा, अक्टूबर 17 -- Mohoba News: महोबा, संवाददाता। नवरात्र में गरबा डांडिया की धूम मची हुई है। स्कूली छात्रों ने गरबा डांडिया पर शानदार प्रस्तुति दी। भक्ति गीतों पर छात्रों की प्रस्तुति से माहौल भक्तिमय हो गया। शहर के एन आर पालीवाल स्कूल में शनिवार को गरबा डांडिया का आयोजन किया गया। बच्चों के द्वारा रामलीला में रावण दहन किया गया। जय श्री राम के उद्घोष से माहौल गूंज उठा। विद्यालय के प्रबंधक देवेश कुमार पालीवाल और निदेशक प्रवीण पालीवाल ने कार्यक्रम की शुरुआत कराई। प्रधानाचार्य रश्मि चौरसिया ने कहा कि हर साल बच्चों के द्वारा गरबा डांडिया का आयोजन किया जाता है। सौम्या तिवारी, अरविंद्र द्विवेदी, गिरजेश तिवारी , काजल गुप्ता सहित अन्य शिक्षकों के द्वारा मां दुर्गा और राम दरबार की विधि विधान से पूजा अर्चना की गई। यह भी पढ़ें- Ghaziabad News: राम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.