Mohoba News: फांसी लगाकर युवक ने दे दी जान
महोबा, अगस्त 13 -- Mohoba News: महोबा, संवाददाता। फांसी लगाकर युवक ने जान गंवा दी। बताया जा रहा है कि बेटी की शादी के कर्जऔर पालतु पशुओं की मौत के बाद युवक परेशान रहता था। पुलिस का कहना है कि जांच कराई जा रही है जांच में कारण स्पष्ट होगा। कुलपहाड़ के सतारी गांव निवासी 45 वर्षीय नरेश ने गमछे से फांसी का फंदा लगाकर आत्म हत्या कर ली है। ग्रामीणों का कहना है कि मृतक ने बेटी की शादी नवंबर माह में की थी जिसमें उसने लोगों से कर्जा लिया था। बाद में उसके कुछ पालतु पशुओं की मौत होने के बाद वह परेशान रहने लगा था। प्रभारी निरीक्षक कुलपहाड़ अवधेश मिश्रा का कहना है कि मौत के कारणों को लेकरर परिजनों के द्वारा कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई है। जांच की जा रही है। जांच में स्थिति स्पष्ट होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.