महोबा, अगस्त 2 -- Mohoba News: चरखारी,संवाददाता। थाने का निरीक्षण कर लंबित मामलों के समय से निस्तारण करने के निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि थाने आने वाले फरियादी की शिकायत को सुनकर निस्तारण कराया जाए। रविवार को पुलिस अधीक्षक शशांक सिंह ने थाना चरखारी का औचक निरीक्षण किया। मिशन शक्ति केन्द्र साइबर हेल्प डेस्क भोजनालय आदि का निरीक्षण कर परिसर में सफाई व्यवस्था को बेहतर रखने के निर्देश दिए। साइबर अपराधों में कमी लाने के लिए लोगों को जागरूक करने के लिए अभियान चलाने के निर्देश दिए। श्रावण मास कावंड़ यात्रा सहित अन्य पर्वों पर सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर रखने के लिए तैयारियों की समीक्षा की। कहा कि सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। जन सुनवाई पोर्टल व आईजीआरएस में दर्ज मामलों के समय से निस्तारण कराने के निर्देश दिए...