महोबा, जुलाई 20 -- Mohoba News: महोबा। मामूली कहासुनी में मारपीट करने और लाईसेंसी बंदूक से जानमाल की धमकी देने की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने पिता पुत्रों सहित चार के खिलाफ केस दर्ज करते हुए मामले की छानबीन शुरु कर दी है। शहर के मलकपुरा निवासी शविकांत शुक्ला ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 7 जुलाई को रात्रि 8 बजे वह दरवाजा में बैठा था तभी पड़ोसी उपेंद्र शुक्ला और उनकी पत्नी रोशनी शुक्ला गाली गलौच करने लगे। विरोध किया तो दबगों के द्वारा लाईसेंसी बंदूक से जानमाल की धमकी दी गई। बाद में उपेंद्र के पुत्र उदय और कुलदीप लाठी डंडा लेकर आ गए। वह दौड़कर घर में आ गया तो सभी ने एकजुट होकर घर में घुसकर लाठी डंडा से हमला बोलकर घायल कर दिया। मारपीट में हाथ और पैर में गंभीर चोटें आ गई है। पूर्व में भी दबंग गाली गलौच कर मारपीट कर चुके है। पुलिस ने त...