Mohoba News: पैदल मार्च के जरिए दिया महिलाओं की सुरक्षा का संदेश
महोबा, अक्टूबर 12 -- Mohoba News: महोबा, संवाददाता। मिशन शक्ति फेज 6 की शुरुआत पर पैदल मार्च के जरिए महिलाओं की सुरक्षा का संदेश दिया गया। पुलिस अधीक्षक शशांक सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। सोमवार को शहर में मिशन शक्ति फेज 6 की शुरुआत पर निकाली गई रैली कोतवाली से शुरु हुई जो तहसील चौराहा से आल्हा चौक, रामकथा मार्ग से ऊदल चौक होते हुए सुभाष चौक पहुंची। पैदल मार्च के जरिए अधिकारियों ने महिलाओं की सुरक्षा का संदेश दिया। पुलिस अधीक्षक शशांक सिंह ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा को लेकर मिशन शक्ति कारगर साबित हो रही है। अपर पुलिस अधीक्षक वंदना सिंह ने कहा कि मिशन शक्ति से महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को बढ़ावा मिल रहा है। यह भी पढ़ें- Amroha News: मिशन शक्ति फेज-6.0 का शुभारंभ कर जागरूकता रैली निकाली थानों में मह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.