महोबा, अगस्त 11 -- Mohoba News: महोबा, संवाददाता। पिछले दिनों शहर के अफसर कॉलोनी के पास हुई चोरी की घटना को अंजाम देने वाले शातिर चोरों को पुलिस ने उसके साथियों के साथ गिरफ्तार किया है। गैंग के सरगना सहित दो पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से घायल हो गए घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया । पुलिस ने चोरी के आभूषण सहित नगदी बरामद की है। शहर के अफसर कॉलोनी के पास रहने वाले चंद्रलेंद्र उर्फ चंचल के घर से 2 अगस्त को चोरों ने सोने चांदी के आभूषण और नकदी चुरा ली थी। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह उपचार के लिए परिवार के साथ कानपुर गया था। सूने घर को निशाना बनाते हुए सोने चांदी के आभूषण और 20 हजार की नकदी पार कर दी थी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्...