महोबा, अक्टूबर 5 -- Mohoba News: इटावा, संवाददाता। बसरेहर थाना के में जागरूकता चौपाल लगाकर पुलिस ने महिलाओं को महिला सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के प्रति जागरूक करते हुए विभिन्न महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरो की जानकारी दी। इस दौरान पुलिस आपातकालीन सेवा 112, स्वास्थ्य सेवा 102 एवं 108, वूमेन पावर लाइन 1090, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, 2F औथेन्टिकेशन, वीमेन हेल्पलाइन 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 एवं साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930 नंबर की जानकारी दी। इसके साथ पंपलेट भी दिए जिसमें यह सब नंबर लिखे हुएहैं। इसके अतिरिक्त टीम ने साइबर अपराधों से बचाव के संबंध में भी जानकारी* दी। बताया गया कि किसी भी अंजान व्यक्ति के साथ अपना ओटीपी साझा न करें । किसी संदिग्ध, अज्ञात लिंक पर क्लिक न करें। ऑनलाइन लेन-देन व सोशल मीडिया के उपयोग के दौरान सतर्कता बरते।

हिंदी...