Mohoba News: पुरानी रंजिश में युवक के साथ मारपीट, हालत नाजुक
महोबा, अगस्त 30 -- Mohoba News: अजनर, संवाददाता। पुरानी रंजिश में युवक के साथ दबंगों ने मारपीट करते हुए बेदम कर दिया। युवक को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर जांच करा कार्रवाई की मांग उठाई है। अजनर निवासी श्याम सिंह की पत्नी रामू ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसके पुत्र संजू राजपूत को दबंग शनिवार को घर से ले गए और पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट की। दबंग बेटा को लेकर बिजौरी गए जहां अपने दो अन्य रिश्तेदारों के साथ मिलकर मारपीट की गई। शाम तक बेटे के घर न पहुंचनें पर खोजबीन की बाद में बेटा खून से लथपथ मिला जिसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेलाताल में भर्ती कराया जहां से डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया है। महिला ने नामजद तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.