Mohoba News: पशुवाड़े में लगी आग 15 बकरियां जली
महोबा, सितम्बर 30 -- Mohoba News: पनवाड़ी ,संवाददाता। पशुबाड़े में लगी आग की चपेट में आने से पशुपालक की 15 बकरियां और एक भैंस का बछड़ा जिंदा जलकर मर गए हैं । आग को बढ़ता देख आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। लोगों ने मशक्कत कर आग पर काबू पाया। पीड़ित ने राजस्व विभाग को सूचना दी है । कस्बा के सुभाष नगर में मंगलवार की देर शौकत अली के पशुबाड़े में आग लग गई । देखते ही देखते आग ने रौद्र रूप धारण कर लिया। आग को बढ़ता देख आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। लोगों ने एकजुटता दिखाते हुए मोटरों से पानी डालकर आग पर काबू पाया। लगभग आधा घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका मगर तब तक पशुबाड़े में बंधी 15 बकरियां और एक भैंस का बछड़ा जल गया। बताया जा रहा है कि पशुपालक इन्हीं पशुओं से परिवार का भरण पोषण करता था। सूचना पर लेखपाल बृजेंद्र पाल ने मौके पर पहुं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.