महोबा, अक्टूबर 17 -- Mohoba News: महोबा, संवाददाता। चरखारी बाईपास में हो रहे सड़क चौड़ीकरण का काम लोगों के लिए मुसीबत बना हुआ है। सड़क को चौड़ा करने के पहले ही डिवाइडर का निर्माण कराया गया। तेज गति सेआ रही कार डिवाइडर में चढ़ गई। गनीमन रही कि हादसा में कार सवार बाल-बाल बच गए। लोगों ने सड़क निर्माण में लापरवाहियों के आरोप लगाए है। नगर में चरखारी बाईपास में परमानंद तिराहा से झलकारी बाई तिराहा तक हो रहा निर्माण कार्य लंबे समय से सुर्खियों में है। पहले निर्माण कार्य में देरी और अब मनमाने तरीके से सड़क निर्माण के आरोप लगाए जा रहे है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि सड़क को चौड़ा करने के पहले ही बीच में डिवाइडर का निर्माण कराया जा रहा है जिससे पहले की सड़क की चौड़ाई कम हो गई है। जिससे लोग परेशान हो रहे है। शुक्रवार की रात्रि को झलकारी बाई तिराहा कीओर से आ रही...