महोबा, अक्टूबर 4 -- Mohoba News: कुलपहाड़, संवाददाता। खुले नाले जानलेवा बन रहे है। नाले में गिरने से युवक की मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया है। नगर के सेनापति वार्ड निवासी 36 वर्षीय संजय पुत्र ग्यादीप अपने द ोस्त के बाद घर के बाहर बैठा आपस में बातें कर रहा था। तभी युवक का संतुलन बिगड़ गया और वह नाले में गिर गया। आसपास के लोगों ने नाले में गिरे युवक को बाहर निकाला और उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अवधेश मिश्रा ने बताया कि मृतक के परिजनों के द्वारा किसी भी प्रकार की कोई तहरीर नहीं दी गई है। सूचना मिलने पर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया गया है। पूरे मामले की छानबीन की जा रही ह...