Mohoba News: नहर में स्नान करने गया बीएससी छात्र पानी में डूबा
महोबा, जुलाई 20 -- Mohoba News: महोबकंठ। नहर में दोस्तों के साथ नहाने गया बीएससी छात्र नहर में डूब गया। खोजबीन के बाद भी सुराग न लगने पर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से रेस्क्यू किया मगर चार घंटा रेस्क्यू के बाद भी छात्र का कोई सुराग न लगने से परिजनों में हड़कंप मच गया है। थाना क्षेत्र के पहाड़िया गांव निवासी 19 वर्षीय आरिफ मंसूरी पुत्र सलामत बीएससी में शिक्षा गृहण करता है। सोमवार को दोस्तों के साथ इटौरा पुल के पास नहर में स्नान करने गया था। नहाते समय आरिफ मंसूरी गहरे पानी में चला गया और डूब गया। दोस्तों ने बचाने पर प्रयास किया मगर गहराई अधिक होने के कारण युवक का सुराग न लग सका। अर्जुन सहायक परियोजना के तहत निकली नहर में हुए हादसा के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने थाना पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.