Mohoba News: नदी के तेज बहाव में बह गया अधेड़
महोबा, सितम्बर 26 -- Mohoba News: महोबकंठ, संवाददाता। भाई को खाना देने गया अधेड़ नदी के तेज बहाव में बह गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू किया मगर अधेड़ का कोई सुराग नहीं लग सका। थाना क्षेत्र के रिवई गांव निवासी 52 वर्षीय वासुदेव भाई को खाना देकर वापस आ रहा था तभी ब्रम्हा नदी में रंजीत पहाड़ के पास बह गया। अधेड़ के भाई पूरन ने जानकारी देते हुए बताया कि वासुदेव शनिवार को दोपहर खाना देने आया था। वापस लौटने में नदी पार करते समय एकाएक नदी में जल स्तर बढ़ गया तेज बहाव में भाई बह गया। थाना प्रभारी अर्जुन सिंह ने बताया कि सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंच गई और रेस्क्यू किया गया मगर कोई सुराग नहीं लग सका। अब गोताखोरों की मदद ली जाएगी। कुशल तैराकों को भी बुलाया गया है। बताया कि रविवार को दोबारा से रेस्क्यू किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.