महोबा, अगस्त 14 -- Mohoba News: महोबा, संवाददाता। नशा मुक्ति को लेकर चलाए जा रहे अभियान में परिषदीय विद्यालय में स्कूली छात्रों को नशा से होने वाले नुकसान को लेकर जागरूक किया गया। नशा के खिलाफ लोगों को जागरूक करने की छात्रों ने शपथ ली। कबरई विकास खंड के करहरा कलां गांव के उच्च प्राथमिक विद्यालय कंपोजिट में छात्रों को नशामुक्ति को लेकर जागरूक किया गया। ब्रम्हकुमारी बहन सुदामा ने कहा कि नशा की गिरफ्त में आकर युवा अपना जीवन बर्बाद करा रहा है। विद्यालय के सभी छात्र अपने परिवार और आस पास के लोगों को नशा से दूर रखने के लिए जागरूक करने का काम करें तो नशा की गिरफ्त में आए लोगों की मदद की जा सकती है। कहा कि नशे की लत से नई पीढ़ी को बचाने के लिए सभी को कारगर प्रयास करनें होगे। इस मौके पर प्रधानाध्यापक राजीव तिवारी, बीके रिचा बहन, हरिकृष्ण, जीतू भाई,...